SanatanDharm

May 21 2023, 08:50

आज का पंचांग- 21 मई 2023: पंचांग के अनुसार जानिए आज का शुभ -अशुभ मुहूर्त

विक्रम संवत - 2080, अनला

शक सम्वत - 1945, शोभकृत

पूर्णिमांत - ज्येष्ठ

अमांत - ज्येष्ठ

तिथि

शुक्ल पक्ष द्वितीया- मई 20 09:31 PM- मई 21 10:09 PM

शुक्ल पक्ष तृतीया- मई 21 10:09 PM- मई 22 11:19 PM

नक्षत्र

रोहिणी - मई 20 08:02 AM- मई 21 09:04 AM

म्रृगशीर्षा - मई 21 09:04 AM- मई 22 10:37 AM

योग

सुकर्मा - मई 20 05:18 PM- मई 21 04:43 PM

धृति - मई 21 04:43 PM- मई 22 04:33 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 5:31 AM

सूर्यास्त - 7:03 PM

चन्द्रोदय - मई 21 6:23 AM

चन्द्रास्त - मई 21 9:02 PM

अशुभ काल

राहू - 5:22 PM- 7:04 PM

यम गण्ड - 12:17 PM- 1:59 PM

कुलिक - 3:40 PM- 5:22 PM

दुर्मुहूर्त - 05:15 PM- 06:09 PM

वर्ज्यम् - 03:02 PM- 04:44 PM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 11:50 AM- 12:44 PM

अमृत काल - 05:44 AM- 07:24 AM, 01:15 AM- 02:57 AM

ब्रह्म मुहूर्त - 03:55 AM- 04:43 AM

शुभ योग

अमृतसिद्धि योग - मई 22 05:31 AM - मई 22 10:37 AM (मार्गशीर्ष और सोमवार)

सर्वार्थसिद्धि योग - मई 22 05:31 AM - मई 22 10:37 AM (मार्गशीर्ष और सोमवार)

द्विपुष्कर योग - मई 21 09:04 AM - मई 21 10:09 PM (मार्गशीर्ष, रविवार और शुक्ल द्वितीय)

अमृतसिद्धि योग - मई 20 08:02 AM - मई 21 05:31 AM (रोहिणी और रविवार)

सर्वार्थसिद्धि योग - मई 20 08:02 AM - मई 21 05:31 AM (रोहिणी और रविवार)

SanatanDharm

May 21 2023, 08:42

आज का राशिफल, 21 मई 2023 :चंद्रमा का संचार वृषभ राशि के उपरांत मिथुन राशि में होगा, जानिए आप अपना राशि के अनुसार आज का भाग्यफल..!

 आज 21 मई रविवार के दिन चंद्रमा का संचार वृषभ राशि के उपरांत मिथुन राशि में रहने वाला है। साथ ही आज मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ भी होगा। ऐसे में आज का दिन मेष, कर्क सहित 4 राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा। जबकि मिथुन राशि के लोगों को आज अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए आज का राशिफल क्या कहता है।

मेष राशिफल : कार्यक्षेत्र में मिलेगा लाभ

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में कई लाभ दिलाने वाला रहेगा। लेकिन अपने मनमौजी स्वभाव के कारण आप उनका पूरा लाभ नहीं उठा पाएंगे। आज आपके घर वाले आप पर अधिक भरोसा करेंगे, लेकिन काम में असावधानी बरतने से आपका मन थोड़ा परेशान रह सकता है। अगर आज आप अपने व्यवहार में नरमी रखेंगे तो किसी से भी आसानी से अपना काम निकलवा लेंगे। क्रोध करेंगे तो नुकसान ही होगा। शाम को दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा।

आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्र का पाठ करें ।

वृषभ राशिफल : आज करनी होगी अधिक मेहनत

वृषभ राशि के जो लोग व्यापार से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन थोड़ा मेहनत कराने वाला रहेगा। आज आपको लाभ के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत है और नई योजनाओं पर भी काम करना होगा, तभी आप अपने व्यापार में लाभ कमा पाएंगे। नौकरी से जुड़े जातकों का आज अपने अधिकारियों से अनुबंध हो सकता है। यदि ऐसा होता है तो वे आपको भविष्य में नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। शाम के समय सामाजिक संबंध लाभप्रद रहेंगे और नई योजनाओं को बल मिलेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने काम पर ध्यान देना होगा, नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।

आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। कृष्ण भगवान को माखन- मिश्री का भोग लगाए।

मिथुन राशिफल : आज विफल होंगे आपके शत्रु

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुबह से ही आपको मामूली लाभ मिलता रहेगा। हालांकि, इसे बनाए रखने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। ताकि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। आपके पिता की मदद से आपके पारिवारिक व्यवसाय में कुछ मुद्दे आज आसानी से सुलझ जाएंगे। परिवार में आज किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। नौकरी में आज आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन विफल रहेंगे।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

कर्क राशिफल : भाइयों के सहयोग से बनेंगे काम

:कर्क राशि के लोगों के आज भाइयों के सहयोग से रुके हुए काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। आज सुबह से ही छोटे-छोटे लाभ के अवसर आपके व्यवसाय में आते रहेंगे, लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आज आप जो कुछ भी घर में छिपाने की कोशिश करेंगे, वह विवाद का कारण बन सकता है। शाम के समय आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ा पाएंगे। यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था तो भाइयों के सहयोग से वह आसानी से पूरा हो जाएगा।

आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। शिव जाप माला का पाठ करे।

सिंह राशिफल: कार्यक्षेत्र में विरोधियों से रहें सावधान

सिंह राशि के लोगों को सलाह है कि आज अपने कार्यक्षेत्र में विरोधियों की आलोचना पर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें, सफलता आपके कदम चूमेगी। आज किसी अनजान व्यक्ति से लेन-देन करने से आपको बचना होगा वरना आपको पैसा आज कहीं फंस सकता है। आज आपके पैसों की आमदनी कम और खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति का संतुलन बिगड़ सकता है। शाम के समय आपकी सामाजिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज संतान को सामाजिक कार्य करते देख मन में हर्ष की अनुभूति होगी।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाए।

कन्या राशिफल : व्यापारियों की डील होगी फाइनल

कन्या राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज व्यापारियों की कोई नई डील फाइनल हो सकती है। जिसका भरपूर लाभ आपको मिलेगा। यदि आज कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होती है तो आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और वाणी में सौम्यता लानी होगी। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के सहयोग से घर की समस्या का समाधान होगा और आज आपको सरकारी मदद भी मिलेगी। शाम के समय अचानक लाभ के योग हैं। आज आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाए।

तुला राशिफल : संतान से जुड़ी समस्याओं का होगा समाधान

तुला राशि के कुछ जातकों को आज संतान से संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं मिलने से मन थोड़ा अशांत रह सकता है। पूर्व में की गई किसी गलती के लिए आज पछताना पड़ेगा, लेकिन परिस्थितियों में सुधार आने से वह समाप्त हो जाएगी। कार्य व्यवसाय की स्थिति भी अच्छी रहेगी लेकिन छोटे-छोटे कामों के लिए भी कर्मचारी आप पर निर्भर रहेंगे। आज ससुराल पक्ष से सम्मान मिल रहा है। किसी दोस्त की मदद के लिए आज आगे आएंगे, इस पर भी कुछ धन खर्च होगा।

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

वृश्चिक राशिफल: हो सकती है आर्थिक समस्या

वृश्चिक राशि के जातक आज किसी सरकारी योजना का भरपूर लाभ उठाएंगे। माता या घर की महिलाओं का स्वास्थ्य आज कुछ नरम रहने से घर में माहौल थोड़ा चिंताजनक रहने वाला है। हालांकि, आज आपको कोशिश करनी है कि आज किसी के साथ लेनदेन न करें। वरना आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय निराशाजनक विचारों से बचें। दिन की शुरुआत में किसी की बेतुकी बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है, लेकिन कुछ समय बाद सब ठीक हो जाएगा। आज आप अपनी व्यावसायिक योजनाओं पर भी कुछ धन ख़र्च करेंगे।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। पिली वस्तु का दान करें।

धनु राशिफल : फंस सकता है आपका पैसा

धनु राशि के जिन जातकों का धन कहीं अटका हुआ है आज अपनों के सहयोग से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। व्यवसाय में रोजमर्रा के कार्यों में लापरवाही न करें, वरना जिस कार्य से लाभ की उम्मीद कर रहे हैं, उसे टालने से मन निराश हो सकता है। आज व्यापार में लाभ के कई अवसर नजदीक आते ही रद्द हो जाएंगे। फिर भी किसी का सहयोग मिलने से धन लाभ होगा। छात्रों को आज अपने शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा।

आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें।

मकर राशिफल : सामाज में मिलेगा सम्मान

मकर राशि के जातकों को आज सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें और सही समय पर अपना काम करें। आज दोपहर बाद आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। इस पर कुछ पैसे भी खर्च होंगे। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। शाम के समय धर्म और अध्यात्म की ओर आपकी आस्था बढ़ेगी। आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी लेकिन शाम के समय आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कुंभ राशिफल : पिता की सलाह से मिलेगा लाभ

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता काफी ज्यादा रहेगी। पिता के मार्गदर्शन से हर क्षेत्र में लाभ होगा और भाई-बहनों के सहयोग से मन में प्रसन्नता रहेगी। अगर आज आपको यात्रा करनी है तो सावधानी से करें क्योंकि आपका कोई महत्वपूर्ण सामान चोरी हो सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होता नजर आ रहा है। आज आपको कारोबार में लाभ के नए मौके मिलेंगे, लेकिन आपको सही अवसरों को पहचानने की जरूरत है।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाय।

मीन राशिफल : मिलेंगे लाभ के कई मौके

 मीन राशि के व्यापारियों को आज लाभ के कई मौके मिलेंगे। किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। शाम का समय संतान संबंधी समस्या को सुलझाने में व्यतीत होगा। व्यापार के लिए आज कुछ छोटी और लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। अगर ऐसा है तो अपने सामान और सेहत दोनों का ध्यान रखें।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान जी को सिंदूर भेट करें।

SanatanDharm

May 20 2023, 09:09

आज का राशिफल, 20 मई 2023:आज राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आप का दिन जानने के लिए पढिये अपना राशिफल..!

आज शनिवार का दिन अधिकांश राशियों के लिए लाभदायक रहेगा। आज के दिन राशियों को कार्यक्षेत्र में उन्नति और आर्थिक व व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। वहीं कुछ राशियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा।

मेष दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए काम पूरे होंगे और व्यापार में नए पाटनर बन सकते हैं। न्यायलय पक्ष के काम में विजय मिलेगी। परिवार और पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकारियों से सम्मान प्राप्त होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल 

आज आपके काम में अड़चन आ सकती है। नए काम की शुरूआत के लिए आपको अभी इंतजार करना पड़ सकता है। परिवार के लोगों से वाद-विवाद हो सकता है। किसी अपने से बहुत समय बाद मिलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में नए अवसर बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल 

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिस कारण मन अशांत रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत आज न करें। वाहन चालने में सावधानी बरतें। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। आज अकास्मिक दुर्घटना आपके साथ घट सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल 

आज आपका मन अपनों के व्यवहार के चलते खिन्न रहेगा। व्यापार मे रूकावट आएगी, कोई बड़ा काम आज आपके हाथ से निकल सकता है। किसी काम के चलते आप जिससे मदद की उम्मीद रख रहे हैं, वह समय पर आपको धोखा दे सकता है। पत्नी से मतभेद खत्म होगा।

सिंह दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कोई पुराना केस खत्म होगा और विरोधी परास्त होंगे। आप आज व्यापार मे बड़ा निवेश कर सकते हैं, किसी विशेष व्यक्ति से आपका मिलना होगा, जिससे आगामी समय मे आपको लाभ होगा।

कन्या दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपका उतार चढाव बाला रहेगा, अपने स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते है ,व्यापार व्यवसाय में कोई बडा डिसीजन सोच विचार कर ले ,परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित होगी जिस कारण आप व्यर्थ में परेशान रहेगे, बाणी पर आप संयम रखे।

तुला दैनिक राशिफल 

आज आप बाहर की यात्रा आदि पर न जाएं। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय थोड़ा संभलकर चलें। परिवार में किसी से आज आपको मदद प्राप्त होगी। किसी नए कार्य की रूप-रेखा व्यापार के लिए बन सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज के दिन आप किसी विवाद में उलझ सकते हैं। आपको षडयंत्र में फसाया जा सकता है अत: संभलकर रहें। काम की भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में पाटनर से धोखा मिल सकता है। आज आप बड़ा लेन-देन न करें।

धनु दैनिक राशिफल 

आज का दिन आप कोई नया व्यापार आदि शुरू कर सकते हैं। अच्छे लोगों से आज आपका संपर्क बनेगा। नौकरी आदि के क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। किसी पुराने विवाद से आज आप मुक्ति पाएंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। धार्मिक यात्रा पर भी आप जा सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल

आज आपको खान-पान पर ध्यान रखना होगा, नहीं तो आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। किसी लम्बी यात्रा पर आज आप न जाएं। व्यापार नौकरी में अपने अधिकारियों से मतभेद उत्पन्न हो सकता है। किसी को व्यापार में बड़ी रकम उधार न दें।

कुंभ दैनिक राशिफल 

आज आप किसी अपने के व्यवहार से अपमानित महसूस कर सकते हैं। व्यापार में रूकावट आएगी। कोई अपना व्यक्ति विवाद की स्थिति निर्मित करेगा व्यापार आदि में। आज कोई नया वाहन या भवन न खरीदें। वाद-विवाद से दूर रहें और वाहन आदि के उपयोग में सतर्कता बरतें।

मीन दैनिक राशिफल 

आज आप परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से आपका कोई बहुत पुराना काम पूर्ण होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम आज आप शुरू न करें। कार्य क्षेत्र में किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए नुकसान पहुंचा सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

SanatanDharm

May 20 2023, 09:07

आज का पंचांग- 20 मई 2023:पंचांग के अनुसार जानिए आज का शुभ- अशुभ मुहूर्त

विक्रम संवत - 2080, अनला

शक सम्वत - 1945, शोभकृत

पूर्णिमांत - ज्येष्ठ

अमांत - बैशाख

तिथि

कृष्ण पक्ष प्रतिपदा- मई 19 09:22 PM- मई 20 09:30 PM

नक्षत्र

कृत्तिका - मई 19 07:29 AM- मई 20 08:03 AM 

योग

अतिगण्ड - मई 19 06:17 PM- मई 20 05:18 AM 

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 5:28 AM

सूर्यास्त - 7:08 PM

चन्द्रोदय - 05:39 AM

चन्द्रास्त - 08:03 PM

अशुभ काल

राहू - 08:53 ए एम से 10:35 ए एम

यम गण्ड - 02:00 पी एम से 03:43 पी एम

कुलिक - 05:28 ए एम से 07:10 ए एम

दुर्मुहूर्त - 05:28 ए एम से 06:23 ए एम, 106:23 ए एम से 07:17 ए एम

वर्ज्यम् - 12:44 ए एम से 02:24 ए एम

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 11:50 AM- 12:44 PM

ब्रह्म मुहूर्त - 04:05 AM - 04:47 AM

अमृत काल - 05:35 AM - 07:13 AM

शुभ योग

सर्वार्थ सिद्धि योग - 08:03 AM - 05:27 AM

SanatanDharm

May 19 2023, 07:53

आज का पंचांग- 19 मई 2023:आज के पंचांग के अनुसार जानिये आज का शुभ अशुभ मुहूर्त..

विक्रम संवत - 2080, अनला

शक सम्वत - 1945, शोभकृत

पूर्णिमांत - ज्येष्ठ

अमांत - बैशाख

तिथि

कृष्ण पक्ष अमावस्या- मई 18 09:43 PM- मई 19 09:23 PM

नक्षत्र

भरणी - मई 18 07:22 AM- मई 19 07:29 AM

योग

शोभन - मई 18 07:37 PM- मई 19 06:16 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 5:33 AM

सूर्यास्त - 7:01 PM

चन्द्रोदय - मई 18 4:23 AM

चन्द्रास्त - मई 18 5:57 PM

अशुभ काल

राहू - 10:35 ए एम से 12:18 पी एम

यम गण्ड - 03:42 पी एम से 05:25 पी एम

कुलिक - 07:11 ए एम से 08:53 ए एम

दुर्मुहूर्त - 08:12 ए एम से 09:07 ए एम, 12:45 पी एम से 01:40 पी एम

वर्ज्यम् - 07:46 पी एम से 09:24 पी एम

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 11:50 AM- 12:44 PM

ब्रह्म मुहूर्त - 03:56 AM- 04:44 AM

SanatanDharm

May 19 2023, 07:50

आज का राशिफल ,19 मई 2023: आज शनि जयंती, चतुर्ग्रही योग का संयोग, आइये जानते हैं इस अवसर पर कैसा रहेगा जातकों का राशिफल...?

आज का राशिफल, 19 मई 2023 : आज शुक्रवार 19 मई शनि जयंती के अवसर पर शनि महाराज शश योग का निर्माण कर रहे हैं। जबकि मेष राशि में चंद्रमा बुध, गुरु एवं राहु के साथ मिलकर चतुर्ग्रही योग बना रहे हैं। साथ ही आज भरणी उपरांत कृतिका नक्षत्र का प्रभाव भी बना रहेगा। इन स्थितियों में आज का दिन मेष, वृषभ सहित 4 राशि के जातकों के लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। आइए जानते हैं शनि जंयती पर आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं। कैसा बीतेगा आज आपका दिन।

मेष राशिफल : कामकाज में मिलेगी सफलता

मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में सफलता हासिल होगी। हालांकि, आज आपके लिए कोई नई परेशानी खड़ी हो सकती है। इसलिए यदि आप आज कोई भी काम करते है तो बहुत सोच समझकर ही कोई काम करें। आज शाम के समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संतान के भविष्य को लेकर आज आपको कुछ ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज रात का समय आप परिजनों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने व्यापार के लिए परिवार वालों से सलाह ले सकते हैं।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। माता पार्वती या उमा की पूजा करें।

वृषभ राशिफल : व्यापारियों को मिलेगा शुभ समाचार

वृषभ राशि के जातकों को आज व्यापार से संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। अगर आज आप जमीन खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी दस्तावेज जरूर जांच लें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। हालांकि, आज आपके आर्थिक कार्यों से संबंधित कामकाज में कुछ विलंब हो सकता है जिससे आप निराश हो सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से उन्हें खत्म करने में सफल रहेंगे।

आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

मिथुन राशिफल : सेहत को लेकर रहें सतर्क

मिथुन राशि के लोगों को आज अपनी सेहत को लेकर काफी सतर्क रहने की जरूरत है। आज का दिन आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा और इस वजह से दिन अस्त-व्यस्त भी रहेगा। छात्र अगर किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं तो उनके लिए दिन बेहतरीन रहेगा। आज आप अपने कार्य व्यवसाय को लेकर गंभीर रहेंगे लेकिन किसी कमी के कारण आपका मन थोड़ा चिंतित रहेगा। यदि आपकी कोई वस्तु गुम हो गई थी तो आज मिल सकती है जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशिफल : आज जीवन में आएगा बदलाव

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ बदलाव लेकर आने वाला है। आज यदि आप कोई नया काम करते हैं तो उसमें कुछ समय के लिए रुकावट आ सकती है, लेकिन कुछ समय बाद आपके सारे काम पूरे हो जाएंगे। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के कार्यक्रमों में आज कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं जिससे आप चिंतित रहेंगे।

संतान को कार्यक्षेत्र में प्रगति करते देख आपको प्रसन्नता होगी और उसके भविष्य को लेकर आपकी चिंता कम होगी।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। सफ़ेद वस्तु का दान करें।

सिंह राशिफल : किसी बात को लेकर रहेगा भ्रम

सिंह राशि के जातक आज जो भी काम करेंगे उसे लेकर मन में भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। लेकिन यदि आप किसी कार्य को पूरा कर पाएंगे तो उसमें आज आपको सफलता अवश्य मिलेगी। व्यापारियों की आय में वृद्धि होने से खर्च बढ़ सकते हैं। घर का सकारात्मक माहौल आज आपके मूड को खुश करने के लिए काफी अच्छा है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो आज किसी अधिकारी के सहयोग से सुलझ जाएगा, जिसमें आपको सफलता मिलेगी।

आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाये।

कन्या राशिफल : सोच समझकर लें कामकाज के फैसलें

कन्या राशि के लोगों को आज रचनात्मक कार्य करने का मौका मिलेगा और आपके अंदर छिपी प्रतिभा भी बाहर आएगी, जिसमें आप सफल भी होंगे। यदि आज आपको अपने व्यापार के लिए कोई फैसला लेना है तो सोच समझकर लें, नहीं तो आने वाला समय में आपको परेशानी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आज अपने सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही आज कार्यस्थल पर आपके शत्रु परास्त होंगे। आज परिवार में किसी से आपकी माता की अनबन हो सकती है।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाये।

तुला राशिफल: लव लाइफ में करना होगा समझौता

तुला राशि के लोग अपने भविष्य की योजना को लेकर जीवनसाथी के साथ चर्चा आदि कर सकते हैं। पूर्व में किए गए कार्यों के लिए आज आपको सम्मान मिल सकता है। ससुराल पक्ष से कोई फायदा होता नजर आ रहा है। लव लाइफ में आज आपको किसी बात को लेकर समझौता करना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़े जातक आज समय से पहले अपना काम करेंगे जिससे आपके शत्रु आपसे परेशान रह सकता है। आज आपको अधिकारियों से तारीख सुनने को मिल सकती है।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं।

वृश्चिक राशिफल : सामाजिक क्षेत्र में होगी वृद्धि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन काफी अच्छा है। आज आपके सामाजिक क्षेत्र में वृद्धि होगी। आज आप समाज की भलाई के लिए कुछ ऐसा काम करेंगे जिससे लोगों की मदद करने में आपको मानसिक शांति मिलेगी और आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। आज आपको अपने माता-पिता की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा और उनके सहयोग से आपको पारिवारिक व्यवसाय में सफलता मिलेगी। दफ्तर में आज काम के लिए माहौल कुछ ठीक नहीं दिखाई दे रहा है। किसी बात को लेकर कार्यक्षेत्र में किसी से कहासुनी हो सकती है। आपको सलाह है कि धैर्य से काम लें। वहीं, आज आपकी लव लाइफ काफी खुशनुमा रहने वाली है।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करे।

धनु राशिफल : कठिन रहेगा दिन

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिन रहने वाला है। साथ ही आज अविवाहित योग्य लोगों के लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। वहीं, आज इस राशि के विद्यार्थियों को अपने क्षमता परखने का अच्छा मौका मिलेगा। आज किसी बात को लेकर पिता के साथ आपकी बहस हो सकती है। जिससे घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। व्यापार में आज काम कम है, लेकिन धन लाभ अधिक हो सकता है, जिससे धन का आगमन होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शाम को आप अपने जीवनसाथी को घुमाने ले जा सकते हैं।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु जी की आराधना करें।

मकर राशिफल : आज करनी होंगी व्यापारिय यात्राएं

मकर राशि के जातकों को आज अपनी मेहनत के अनुसार, फल नहीं मिल पाएगा। व्यापार के सिलसिले में आज आपको कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। विदेश से व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यदि संतान के विवाह में कोई समस्या आ रही थी तो आज आप उसमें पिता की सलाह लेंगे। शाम को आज आप अपने परिजनों के साथ दूरदर्शन आदि के लिए जा सकते हैं।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं ।

कुंभ राशिफल : कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लें

कुंभ राशि के लोगों को आज कार्यक्षेत्र में धैर्य के साथ काम करने की जरूरत है। आज आप दफ्तर में धैर्य और संयम से सभी समस्याओं का सफलतापूर्वक सामना करेंगे। बात करें आपकी लव लाइफ की तो आज आपकी लव लाइफ पहले के मुकाबले काफी अच्छी रहने वाली है आज आप अपने व्यापार में अपने विवेक से नवीनता लाने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने अधूरे लक्ष्यों को पूरा करने में अपने शिक्षक के सहयोग की जरूरत होगी। काफी समय से यदि कुछ कार्य अधूरे रह गए हैं तो आज आप उन्हें पूरा करने के लिए तैयार रहेंगे।

आज भाग्य 60% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

मीन राशिफल : खर्चे को करें नियंत्रित

 मीन राशि के जातक यदि व्यापार से संबंधित कोई डील आज फाइनल करना चाहते हैं तो उसे करते समय कोई टेंशन न लें। आज आपको अपने खर्चों पर काबू रखने में दिक्कत होगी, लेकिन अगर आप थोड़ी सख्ती दिखाएंगे तो यह संभव होगा। शाम को परिवार के सदस्यों को छोड़कर बाकी सभी लोग अपनी समस्या लेकर आपके सामने आएंगे। आज आपके मार्गदर्शन से लोग लाभान्वित होंगे, इससे आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। माता-पिता की सेवा में रात गुजारेंगे।

आज भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

SanatanDharm

May 18 2023, 08:41

आज का राशिफल 18 मई 2023 : आज मेष राशि में चतुर्ग्रही योग के साथ गजकेसरी और ग्रहण का योग है,आइये जानते हैं शेष राशियों का हाल


आज का राशिफल 18 मई दिन गुरुवार को चंद्रमा का संचार मंगल की राशि मेष में हो रहा है। यहां चंद्रमा का संयोग बुध, गुरु और राहु से हो रहा है ऐसे में आज मेष राशि में चतुर्ग्रही योग के साथ गजकेसरी और ग्रहण योग भी उपस्थित रहेगा। साथ ही आज भरणी नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों के इस प्रभाव से वृषभ राशि वाले आज अपनी मेहनत और लगन से लाभ पाएंगे। जबकि मीन राशि के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। 

मेष राशिफल: यात्रा पर जानें की बनेगी योजना

मेष राशि वाले आज मित्रों के साथ आनंददायक पल गुजार सकते हैं, किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना भी बना सकते हैं। व्यापार में अपेक्षित सफलता मिलने से आज मेष राशि के जातक मानसिक संतोष महसूस करेंगे। लेकिन यह जान लें कि आज सफलता और लाभ में आपकी मेहनत का बड़ा योगदान रहेगा, इसलिए केवल भाग्य भरोसे न बैठें। अगर आप शेयर मार्केट में निवेश कर रहे हैं तो पूर्व में किए निवेश से आज लाभ अर्जित कर पाएंगे, अचानक धन प्राप्ति का संयोग बनता दिख रहा है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को समझदारी से चलना होगा अधिकारियों से अनबन होने की आशंका है, क्रोध पर काबू रखें।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी को दूध से सींचे और दीप दिखाएं।

​वृषभ राशिफल : नई योजनाओं से होगा लाभ

 रचनात्मकता लाकर लाभ पा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में संतान के बात व्यवहार को लेकर क्रोध और निराशा का भाव मन में आ सकता है। आर्थिक मामलों में दिन मिलाजुला रहेगा लेकिन कुछ गैर जरूरी खर्च की वजह से मन चिंतित हो सकता है। वैसे आप आय-व्यय में संतुलन बनाने की अपनी ओर से कोशिश करेंगे। कुछ एक जातकों को जिनकी ग्रह दशा अनुकूल नहीं चल रही है वह उन्हें परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ शाम का समय रोमांचक गुजरेगा।

आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद रेशमी वस्त्रों का दान करें।

मिथुन राशिफल: अटके काम बनेंगे, लाभ मिलेगा

मिथुन राशि वाले आज आत्मचिंतन की मुद्रा में रहेंगे और अपने काम की समीक्षा करने के साथ अधूरे अटके कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा नहीं तो क्रोध के कारण निकट संबंधियों से विवाद होने की आशंका है। दोपहर बाद नौकरी से जुड़े कुछ मामले सुलझेंगे, मानसिक चिंता से राहत मिलेगी। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। शाम के समय आपको कहीं से अचानक धन मिलने की संभावना है। दोस्तों और परिवार के साथ हंसी-मजाक में समय गुजरेगा, परिवार पर धन भी खर्च करेंगे।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र' का पाठ करना लाभप्रद रहेगा।

कर्क राशिफल : किसी विरोधी की आलोचना पर ध्यान न दें

कर्क राशि वाले आज सुबह से ही काम में तल्लीन रहेंगे और किसी विरोधी की आलोचना और रुकावट पर ध्यान न देकर अपना काम करते रहेंगे। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ा पाएंगे। अचानक व्यापारिक यात्रा के भी योग बन रहे हैं। किसी भी काम को शुरू करने के बाद आप उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे, जिससे आपका उत्साह बना रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा बनेगी। सामाजिक क्षेत्र में संवाद बढ़ाने में सफल रहेंगे, जिससे आपकी कीर्ति चारों ओर फैलेगी।

आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें।

सिंह राशिफल : काम को लेकर रहेगा असमंजस

सिंह राशि वाले आज सुबह से ही कामकाज को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे। यदि आज कोई महत्वपूर्ण कार्य करना है तो किसी वरिष्ठ या माता की सलाह लेकर ही करें, उसमें आपको पूरी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको परिश्रम से ही नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी और सामाजिक उत्तरदायित्व को पूरा कर पाएंगे। व्यापार में लाभ के अवसर आज आपके हाथ से निकल सकते हैं, इसलिए सजग रहना जरूरी है।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी पर दूर्वा अर्पित करें और गणेश चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशिफल : पद प्रभाव में वृद्धि होगी।

कन्या राशि वाले आज क्रोध पर नियंत्रण रखें और विपरीत परिस्थितियों में भी वाणी में सौम्यता बनाए रखनी होगी। घर में यदि कोई तनाव चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा। नौकरी करने वाले जातकों के पद प्रभाव में आज वृद्धि हो सकती है। आज दिन भर आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे और मौज-मस्ती को पूरा करने के लिए जरूरी कामों को भी नजरअंदाज करेंगे। संतान को अच्छा काम करते देख आज आपको संतोष होगा लेकिन आज आपको अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर आपको ध्यान देना होगा।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ खिलाएं।

तुला राशिफल : असफलता से निराश होगा मन

तुला राशि वालों के कार्यक्षेत्र में आज पद और अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। समस्याओं का समाधान खोजने से मानसिक शांति मिलेगी। लंबी दूरी की यात्रा के प्रसंग बनकर टल सकते हैं। आप परिजनों के साथ शॉपिंग पर खर्च कर सकते हैं। हालांकि, आज दोपहर बाद किसी काम में असफलता मिलने से मन निराश हो सकता है। क्रोध पर काबू रखें।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी के दर्शन करें और बजरंग बाण का पाठ करें।

वृश्चिक राशिफल : अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा

वृश्चिक राशि वालों का कार्यक्षेत्र में आज अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, प्रमोशन की संभावना है। लेखन और कला से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज बनेगी। आपकी किसी गलती से सेहत में विकार आने की आशंका है। संतान पक्ष से अचानक समाचार सुनने को मिल सकता है। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें।

धनु राशिफल : आज रहेगी बड़े अधिकारी की कृपा

धनु राशि वालों पर आज किसी बड़े अधिकारी की कृपा बनी रहेगी। काफी समय से रुका हुआ आपका पैसा आज मिल सकता है। पिता के साथ आपकी कोई कहासुनी हो सकती है, लेकिन इसे दिल पर न लें, बिना सोचे-समझे आज जल्दबाजी में कोई काम न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है और आपका काम बिगड़ सकता है। शाम के समय कोई व्यापारिक डील फाइनल हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शाम का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में व्यतीत होगा।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

मकर राशिफल : आपके प्रभाव में वृद्धि होगी

 मकर राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में काम पर ध्यान देना होगा, अन्यथा वरिष्ठजनों के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। आज आप अपनी किसी समस्या के समाधान के लिए परिजनों से चर्चा करेंगे। दांपत्य जीवन में सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। आज आपके प्रभाव में वृद्धि हो सकती है, जिससे शत्रुओं का मनोबल टूटता हुआ नजर आएगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा आपका कोई विवाद लंबे समय से चल रहा है तो वह आज खत्म हो सकता है।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान करें।

कुंभ राशिफल : वाणी संयमित रखना होगा लाभकारी

 कुंभ राशि वाले व्यापारियों का दिन अच्छा रहेगा। यदि आप किसी कार्य में निवेश करना चाहते हैं तो निसंकोच करें क्योंकि इससे आपको अत्यधिक लाभ मिलेगा। आज परिवार में कुछ वाद-विवाद पनप सकता है, जिसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा वरना रिश्तों में दरार आ सकती है। घर का प्रिय सामान आज खरीदा जा सकता है। आज किसी पुराने परिचित से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। शाम को आप देव दर्शन का लाभ उठाएंगे।

आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

मीन राशिफल : सफलता पाएंगे, प्रसन्न मुद्रा में रहेंगे

 मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है तो आज उन्हें सफलता मिल सकती है। परिवार में आज किसी के विवाह की बात हो सकती है। शाम के समय आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपके योगदान के लिए आज आपको सराहना मिलेगी। यदि आज आपको कर्ज की वसूली के लिए जाना है तो उसके लिए दिन उपयुक्त रहेगा। संतान के भविष्य से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने के लिए आज आप समय निकाल पाएंगे।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

SanatanDharm

May 18 2023, 08:38

आज का पंचांग,18 मई 2023:जानिये आज का शुभ अशुभ मुहूर्त और ग्रहयोग

आज गुरुवार को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। पूरे दिन अश्विनी और भरणी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.38 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.09 बजे होगा। चन्द्रोदय 5.08 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 6.07 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार है 

शक संवत – 1945

विक्रम संवत – 2080

कलि संवत – 5124

मास – ज्येष्ठ माह, कृष्ण पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल 

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 10.01 बजे से 10.55 बजे तक एवं दोपहर 3.28 बजे से 4.22 बजे तक रहेगा। 

कुलिक योग सुबह 10.01 बजे से 10.55 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 3.28 बजे से 4.22 बजे तक रहेगा।

 कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सायं 5.17 बजे से 6.11 बजे तक रहेगा।

 यमघण्ट योग सुबह 6.23 बजे से 7.17 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 5.28 बजे से 7.11 बजे तक रहेगा। 

राहुकाल दोपहर 1.59 बजे से 3.42 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया 

आज सुबह 5.38 बजे से 7.19 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।

 दोपहर 12.23 बजे से 2.05 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा।

 सायं 7.09 बजे से रात्रि 8.28 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। 

सुबह 5.38 बजे से 7.22 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। 

विजय मुहूर्त दोपहर 2.39 बजे से 3.33 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.56 बजे से 12.50 बजे तक रहेगा। 

अमृत काल 2.40 बजे से 4.16 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

SanatanDharm

May 17 2023, 08:45

आज का हिन्दू पंचांग ,दिनांक - 17 मई 2023: जानिए आज का पंचाग,योग और राहुकाल

दिन - बुधवार

विक्रम संवत - 2080

शक संवत -194

अयन - उत्तरायण

ऋतु - ग्रीष्म ॠतु 

मास - ज्येष्ठ

पक्ष - कृष्ण

तिथि - त्रयोदशी रात्रि 10:28 तक तत्पश्चात चतुर्दशी

नक्षत्र - रेवती सुबह 07:39 तक तत्पश्चात अश्विनी

योग - आयुष्मान रात्रि 09:18 तक तत्पश्चात सौभाग्य

राहुकाल - दोपहर 12:35 से दोपहर 02:14 तक

सूर्योदय-05:04

सूर्यास्त- 06:19

दिशाशूल- उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि

विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

      वैदिक पंचांग

मोरपंख का यह उपाय करने पर हर कार्य बनेंगे

1-ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए जिस ग्रह की पीड़ा मिल रही है उसका 21 बार मंत्र बोलकर मोरपंख पर पानी के छींटे दें. इसके बाद पूजा स्थान पर रख दें थोड़े दिन में चमत्कारी परिणाम नजर आने लगेंगे

2-नवजात बच्चों को नजर बहुत लगती है ऐसे में बुरी नजर से बच्चों को बचाने के लिए मोरपंख को चांदी के ताबीज में डालकर उसके सिरहाने रख दें. इससे डर भी दूर होगा

3-एक मोरपंख को राधाकृष्ण मंदिर में स्थापित करें. प्रतिदिन उसकी पूजा करें और फिर 40 दिन बाद इसे अपनी तिजोरी या धन के स्थान पर रख दें. ऐसा करने से धन में वृद्धि के साथ लंबे समय से रुक हुए काम पूर्ण हो जाएंगे

शनि जयंती

शास्त्रों के अनुसार शनि देवजी का जन्म ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को रात के समय हुआ था।

इस बार शनि जयंती 19 मई 2023 शुक्रवार को पड़ रही है।

सुबह जल्दी स्नान आदि से निवृत्त होकर सबसे पहले अपने इष्टदेव, गुरु और माता-पिता का आशीर्वाद लें।

पूजा क्रम शुरू करते हुए सबसे पहले शनिदेव के इष्ट भगवान शिव का 'ऊँ नम: शिवाय' बोलते हुए गंगाजल, कच्चा दूध तथा काले तिल से अभिषेक करें। अगर घर में पारद शिवलिंग है तो उनका अभिषेक करें अन्यथा शिव मंदिर जाकर अभिषेक करें। भांग, धतूरा एवं हो सके तो 108 आंकडे के फूल जरूर चढ़ाएं। द्वादश ज्योतिर्लिंग के नाम को उच्चारण करें।

सौराष्ट्रे सोमनाथं च श्रीशैले मल्लिकार्जुनम्‌।

उज्जयिन्यां महाकालमोंकारं ममलेश्वरम्‌ ॥1॥

परल्यां वैजनाथं च डाकियन्यां भीमशंकरम्‌।

सेतुबन्धे तु रामेशं नागेशं दारुकावने ॥2॥

वारणस्यां तु विश्वेशं त्र्यम्बकं गौतमी तटे।

हिमालये तु केदारं ध्रुष्णेशं च शिवालये ॥3॥

एतानि ज्योतिर्लिंगानि सायं प्रातः पठेन्नरः।

सप्तजन्मकृतं पापं स्मरेण विनश्यति ॥4॥

अब शनिदेव की पूजा शुरू करते हुए सर्वप्रथम शनिदेव का सरसों के तेल से अभिषेक करें।

“ऊँ शं शनैश्चराय नम:” का निरंतर जप करते रहें ।

सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित करें तथा कस्तूरी अथवा चन्दन की धूप अर्पित करें ।

शनि के वैदिक मंत्र का उच्चारण करें

नीलांजन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्

छायामार्तण्ड संभूतम् तम नमामि शनैश्चरम्॥"

अब स्त्रोत्र का पाठ करें।

नमस्ते कोण संस्थाय पिंगलाय नमोऽस्तुते।

नमस्ते बभ्रुरुपाय कृष्णाय नमोऽस्तुते॥

नमस्ते रौद्रदेहाय नमस्ते चांतकायच।

नमस्ते यमसंज्ञाय नमस्ते सौरये विभो॥

नमस्ते मंदसंज्ञाय शनैश्चर नमोऽस्तुते।

प्रसादं कुरू देवेश दीनस्य प्रणतस्य च॥

शाम को पीपल के वृक्ष के नीचे तिल के तेल के दीपक को प्रज्जवलित करें। शनिदेव से प्रार्थना करें कि सभी समस्याएं दूर हों और बुरे समय से पीछा छूट जाए। इसके बाद पीपल की सात परिक्रमा करें।

 वैदिक पंचांग ~

मई पंचक तिथि 

पंचक प्रारंभ: शनिवार, 13 मई 2023 पूर्वाह्न 00:18 बजे

पंचक समाप्त: बुधवार, 17 मई 2023 पूर्वाह्न 07:39 बजे

SanatanDharm

May 17 2023, 08:41

आज का राशिफल,17 मई 2023:अधिकांश राशियों के लिए लाभदायक रहेगा आज के दिन,आइये जानते हैं क्या कहता है आपके भाग्य के सितारे...?

ज्योतिष शास्त्र में राशिफल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका आंकलन ग्रह एवं नक्षत्रों की चाल से किया जाता जाता है। दैनिक राशिफल के अनुसार, आज 17 मई 2023, बुधवार का दिन अधिकांश राशियों के लिए लाभदायक रहेगा। आज के दिन राशियों को कार्यक्षेत्र में उन्नति और आर्थिक व व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।

मेष दैनिक राशिफल 

आज का दिन जातक का सिद्धिदायक रहेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, विरोधी नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे। आज उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपका मेलजोल बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन मंगलमय रहेगा। अध्यात्म में समय देंगे। सेहत सामान्य रहेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल 

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आज किसी भी कार्य को करने से पहले योजना बनाएंगे। आज जातक कार्यक्षेत्र में सफलता निश्चित मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सरकारी क्षेत्र से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवार में शांति का वातावरण रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए व्यापार आदि में कोई नया मार्ग खोलेगा। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी डील होने से लाभ प्राप्त होगा। किसी परिचित के मिलने से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल 

आज का दिन जातक का समस्याग्रस्त रहने वाला है। व्यर्थ की यात्रा से तनाव महसूस करेंगे। आज जातक शारीरिक समस्या से व्यथित रहेंगे, मौसमी बीमारियों का प्रकोप बना रहेगा। आज महत्वपूर्ण कार्य विलम्ब से चलेंगे। धन संबंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है, व्यर्थ के खर्च आने से मन दुखी होगा। आज कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार के जोखिम से बचें।

सिंह दैनिक राशिफल 

आज जातक का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहने वाला है। रुके हुए कार्य आज पूर्ण होंगे। व्यवहार कुशलता से बिगड़े कार्य सुलझा लेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होने की संभावना है। व्यवसाय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। खान-पान संयमित रखें। सर दर्द संबंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल 

आज का दिन जातक को मान सम्मान में वृद्धि करवाने वाला होगा। व्यापार में धन की वृद्धि होगी। आज व्यवसाय में लाभ के सौदे हाथ लगेंगे। नौकरी-पेशा जातक के कार्य की सराहना उच्च अधिकारियों द्वारा की जाएगी। व्यावसायिक यात्रा से लाभ हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

तुला दैनिक राशिफल 

आज जातक अपनी बुद्धि से बिगड़े कार्य भी बना लेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज आकस्मिक पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जिससे मन प्रसन्न होगा। सरकारी कार्य को लेकर भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। आज माता से लाभ होने की संभावना है। श्याम के समय जीवनसाथी के साथ नोकझोंक होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल 

आज का दिन जातक का व्यस्ततापूर्ण रहने वाला है। कार्य अधिक रहने के कारण मन मे अकारण क्रोध रहेगा, सलाह दी जाती है की जल्दबाजी में कार्य ना करे। मन में अकारण भय व्याप्त रहेगा। छोटे भाई से बाद विवाद हो सकता है सतर्क रहे। व्यर्थ खर्च होने के कारण आर्थिक परेशानी में आ सकते है। पैदल चलने में सावधानी बरते दुर्घटना होने के योग है।

धनु दैनिक राशिफल 

आज के दिन जातक सामान्य ग्रह कार्यों में व्यस्त रहेंगे। एक के बाद एक कार्य से तनाव महसूस कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा नहीं है। व्यय अधिक होगा। नौकरीपेशा जातक अधिकारियों से सतर्क रहें। दिन के अंत तक आकस्मिक कार्य आने से यात्रा करनी पड़ सकती है। भोजन समय पर करे।

मकर दैनिक राशिफल 

आज का दिन जातक का सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। आज निकट के व्यक्ति से सावधान रहें। आप अपने रहस्य भावुकता में आकर किसी के साथ साझा ना करे। पारिवारिक वातावरण में शांति रहेगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का प्लान बनाएंगे। सर्दी जुकाम का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल 

आज जातक अपने आस पास का वातावरण खुशनुमा बनाएंगे। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी सहयोग प्रदान करेंगे। दिन के मध्य में आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है। कोई पुराने मित्र से फोन पर बातचीत होगी। धन निवेश के पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल 

आज का दिन जातक की आशाओं के अनुकूल रहने वाला है। महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूर्ण होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। आज कार्यस्थल पर कुछ लाभप्रद सौदे हाथ आएंगे, जिससे भविष्य में भी लाभ होगा। आर्थिक योजनाएं आज सफल रहेंगी। रिश्तेदारों से कोई अशुभ समाचार प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।